फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल की ओपीडी 80 प्रतिशत घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के डर से जिला अस्पताल की ओपीडी करीब 80 प्रतिशत घट गई है। सुबह साढ़े 11 बजे तक ही कुछ लोग ओपीडी के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोग छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अस्पताल पहुंचने के लिए बजाय मेडिकल स्टोरों से दवाइयां खरीद रहे हैं। जिस कारण मेडिकल स्टोरों पर भीड़भाड़ बढ़ती जा रही है, तो सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सुनसानी छाई हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच जिला अस्पताल में प्रतिदिन की ओपीडी करीब 800 थी। लेकिन पिछले एक पखवाड़े में जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण मरीज अब अस्पतालों में कम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह साढ़े 11 बजे ही ओपीडी पंजीकरण कक्ष में सन्नाटा पसर गया था। काउंटरों पर बैठे कर्मचारी पर्ची काटते के लिए मरीजों व तीमारदारों की बाट जोहते नजर आए। जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में मरीजों के कम पहुंचने से जिला अस्पताल की दैनिक ओपीडी करीब 100 के आसपास पहुंच गई है। इससे जिला अस्पताल को मिलने वाले राजस्व में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लोग अब अस्पताल में कम पहुंच रहे हैं। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी तय समय तक खोली जा रही है। ओपीडी खुली रहने तक सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें