फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री नहीं होने पर सड़ रहीं बड़ी मात्रा में सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच सब्जियों व फलों के थोक मूल्यों में मनमानी बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए रुद्रपुर मंडी समिति भी सतर्क हो गई। मंडी समिति सचिव आशा गोस्वामी ने सभी फल व सब्जी आढ़तियों को सब्जियों व फलों को तय मूल्य पर बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर मंडी समिति में वर्तमान में स्थानीय के साथ दूसरे राज्यों से भी फल व सब्जियों की आवक हो रही है। मंडी समिति ने कोरोना महामारी के बीच फल व सब्जियों के थोक मूल्यों में बढ़ोतरी को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंडी समिति की सचिव आशा गोस्वामी ने कहा कि मंडी में करीब 250 फल व सब्जियों के थोक कारोबारी हैं। सभी थोक विक्रेताओं को मंडी समिति की ओर से निर्धारित सब्जी व फलों के थोक मूल्यों पर बिक्री के निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी के बीच सब्जियों व फलों की कालाबाजारी व मनमाने मूल्य बढ़ाने की प्रवृति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें