फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाएंगी 8 महिलाएं

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम और परेड की ऊधमसिंह नगर की छह महिलाएं साक्षी बनेंगी। जिले की बुक्सा जनजाति सहित प्रधानमंत्री जन मन से संबंध रखने वालीं महिलाओं को इसके लिए चुना गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में जिले की छह महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से बाजपुर पीएम जन मन की लाभार्थी शीलावती को चयनित किया गया है।
गदरपुर विकास खंड के बुक्सा जनजाति की महिला अंजली, खटीमा की प्रधानमंत्री वनधन विकास केंद्र से जुड़ीं राजकुमार देवी और प्रीति राना को भी दिल्ली कार्यक्रम में बुलाया गया है। बाजपुर प्रधानमंत्री जनमन की लाभार्थी आनंदी देवी व राजवती देवी, सितारगंज की पीएम वनधन विकास केंद्र की कल्पना राना व सुहागैल भी गणतंत्र दिवस परेड की साक्षी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि सभी महिलाओं को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें