फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाकुंभ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Thu, 16 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए रुद्रपुर से सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। डिपो से रोजाना बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा और वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चालक गुलजार सिंह और परिचालक अमित सैनी को रोडवेज स्टाफ ने माला पहनाकर गंतव्य को रवाना किया। पहले दिन 21 लोगों ने बस में सफर किया। प्रयागराज तक का किराया 810 रुपये तय किए गए हैं। बस बरेली, कटरा, फर्रूखाबाद, कानपुर, फतेहपुर, खागा, सैनी होते हुए प्रयागराज जाएगी। रुद्रपुर से हर शाम साढ़े पांच बजे रवाना होने वाली बस प्रयागराज से अपराह्न तीन बजे वापसी करेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए दो बसें लगाई गई हैं। एक बस जाएगी और एक बस वहां से वापसी करेगी। ऐसा इंतजाम किया गया है कि लोग महाकुंभ के दीदार और स्नान कर उसी बस से वापसी कर सकें। महाकुंभ के बाद भी यह बस सेवा प्रयागराज के लिए चलती रहेंगी। - केएस राणा, एजीएम रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें