फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामला: तीन महिला समेत 8 लोगों को 10-10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 21 Oct 2023 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 3 महिला समेत 8 लोगों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर सेशन न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 3 महिला समेत 8 लोगों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

विज्ञापन


चंपावत बनबसा की मानव तस्करी रोधक दल में तत्कालीन महिला उपनिरीक्षक मंजू पांडेय ने कोतवाली में 27 अगस्त 2019 को तीन महिला समेत आठ लोगों पर दो किशोरियों के अवैध व्यापार के प्रयास का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 366, 370 (3), 420, 511, 120 (ख) के तहत मुकदमा किया। मामला अपर सेशन न्यायाधीश की कोर्ट में पहुंचा।

हायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ ओझा ने नौ गवाहों को कोर्ट में पेश किया। दोनाें पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे ने 19 अक्तूबर को दोषसिद्ध करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। 
विज्ञापन


दोषी करार : पीलीभीत न्यूरिया 
ग्राम धनकुना कैमा निवासी रेशमा देवी, नानकमत्ता ग्राम ध्यानपुर निवासी परमजीत सिंह, रंजीत सिंह, कैथुलिया निवासी परमजीत कौर, बरुआबाग की सुरेंद्र कौर, प्रतापपुर निवासी कश्मीर सिंह, बरकी डांडी निवासी जसविंदर सिंह और पीलीभीत (यूपी) के ग्राम कैम निवासी मोना उर्फ मदन को धारा 370 (3), 366, 420, 120 ( ख) और सपठित धारा 34 में दोषी पाते हुए सजा सुनाई और अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें