खटीमा में ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 3 महिला समेत 8 लोगों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपर सेशन न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 3 महिला समेत 8 लोगों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
विज्ञापन
चंपावत बनबसा की मानव तस्करी रोधक दल में तत्कालीन महिला उपनिरीक्षक मंजू पांडेय ने कोतवाली में 27 अगस्त 2019 को तीन महिला समेत आठ लोगों पर दो किशोरियों के अवैध व्यापार के प्रयास का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 366, 370 (3), 420, 511, 120 (ख) के तहत मुकदमा किया। मामला अपर सेशन न्यायाधीश की कोर्ट में पहुंचा।
हायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ ओझा ने नौ गवाहों को कोर्ट में पेश किया। दोनाें पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे ने 19 अक्तूबर को दोषसिद्ध करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
दोषी करार : पीलीभीत न्यूरिया
ग्राम धनकुना कैमा निवासी रेशमा देवी, नानकमत्ता ग्राम ध्यानपुर निवासी परमजीत सिंह, रंजीत सिंह, कैथुलिया निवासी परमजीत कौर, बरुआबाग की सुरेंद्र कौर, प्रतापपुर निवासी कश्मीर सिंह, बरकी डांडी निवासी जसविंदर सिंह और पीलीभीत (यूपी) के ग्राम कैम निवासी मोना उर्फ मदन को धारा 370 (3), 366, 420, 120 ( ख) और सपठित धारा 34 में दोषी पाते हुए सजा सुनाई और अर्थदंड से दंडित किया है।