फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए मशाल के साथ सड़क पर उतरेंगे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में मांगों को लेकर सुनवाई नहीं होने से श्रमिकों में आक्रोश पनप रहा है। विभिन्न कंपनियों के श्रमिकों ने श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सात फरवरी को सिडकुल क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएलसी दफ्तर में महिंद्रा सीआईई के श्रमिकों का 58वें दिन और ऑटोलाइन कंपनी के श्रमिकों का 63वें दिन धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि ऑटोलाइन, महिंद्रा सीआईई के साथ एलजीबी, लुकाज, टीवीएस, वोल्टाज, रिचा सहित अन्य कंपनियों के श्रमिक भी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। श्रमिकों की मांगों को लेकर पूर्व में अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व में कई बार जुलूस निकाला गया है।
इसके बाद भी श्रमिकों की मांगों को हल नहीं किया जा रहा है। श्रमिक मोर्चा के बैनर तले सात फरवरी को सिडकुल क्षेत्र में जुलूस निकाला जाएगा। वहां कमलेश सिंह, दीपक प्रसाद, मनोहर, ललित, मुकेश, संजीव विश्वास, जीवन लाल आदि मौजूद रहे। इधर, श्रमिक मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि सात फरवरी को श्रमिक सिडकुल के नेस्ले और ब्रिटानिया चौक पर एकत्र होंगे। मशाल जुलूस विभिन्न कंपनियों के आगे से गुजरेगा और सेक्टर 11 में जाकर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें