फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती आपराधिक घटनाओं और हादसों को देखते हुए पुलिस क्षेत्र के प्रमुख जगहों को सीसीटीवी से लैस करने जा रही है। इसके लिए पुलिस ने आठ प्रमुख जगहों को चिह्नित कर लिया है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कैमरे लगाने के लिए अपनी निधि से पुलिस को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी नहीं होने से कई बार हादसा या वारदात होने पर पुलिस को दिक्कत पेश आती हैं। एसएसपी की पहल पर जिले की प्रत्येक विधानसभा में सीसीटीवी लगाने के लिए संबंधित विधायकों ने अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने के लिए हामी भरी है। इसी क्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कैमरों के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा कर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को आगणन सौंपा है।
इधर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि विधायक निधि से मिलने वाले बजट से तीनपानी, तेल मिल के पास, गंगापुर मोड़, गल्ला मंडी चौक, बालाजी द्वार, सिडकुल चौक, दिनेशपुर मोड़, शिवनगर तिराहा, रामपुर बार्डर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिन स्थानों पर सीसीटीवी लगे हैं, उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें