रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के कर्मचारियों ने नियमितीकरण के आठ महीने बाद भी संविदा का ही वेतन देने के खिलाफ तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
बुधवार को भंडारण निगम में प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि 17 साल की संविदा की नौकरी के बाद वह जनवरी 2017 को नियमित हो सके थे, लेकिन उन्हें अभी भी संविदा का ही वेतन दिया जा रहा है।
यह उनके श्रम का मजाक है। उन्होंने प्रबंधन से 15 दिन के भीतर बोर्ड डायरेक्टर की बैठक बुलाकर वेतन के निस्तारण की मांग की।