फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 52 और लोगों की कोरोना जांच के सैंपल लिए

विज्ञापन
सितारगंज ब्लॉक के गुरुग्राम गांव में कोरोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित पाए गए युवक के संपर्क में आने वाले 52 और लोगों के शुक्रवार को सैंपल लिए गए। इससे पूर्व बुधवार को लिए गए 46 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

लालपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले शक्तिफार्म के गुरुग्राम गांव निवासी युवक की तबियत बिगड़ने पर दस जुलाई को सितारगंज सीएचसी में उसका कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। 14 जुलाई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन चार दिनों में युवक काम पर नहीं गया। उसके संपर्क में गांव के कई लोगों आए। हड़कंप में आए प्रशासन ने युवक के घर के आसपास छह परिवारों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया था।
पुलिस और एसपीओ के चिह्नित किए गए संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले 46 लोगो की बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्य टीम ने सैंपल लिए थे। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुन: गांव पहुंची और संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले अन्य 52 लोगों की भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। इतने बड़े पैमाने पर एक गांव से लोगों के सैंपल लिए जाने से ग्रामीणों में दहशत है। इधर, अस्पताल सूत्रों के अनुसार बुधवार को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में दो-तीन दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें