जसपुर। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर लौटी टीम के सदस्यों का विधायक आदेश चौहान ने कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया। टीम के कप्तान अतुल चंद्रा ने बताया कि तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता भूटान में आयोजित की गई थी। इसमें नेपाल, भूटान, और भारत की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
फाइनल मैच में मेेजबान भूटान की टीम को हराकर उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम में जसपुर के अतुल चंद्रा, आकाश चौधरी, आशुतोष चौधरी, सावन कुमार, शरद यादव पांच खिलाड़ी शामिल थे।
प्रतियोगिता 29 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित की गई थी। वहां गजेंद्र चौहान, भीष्म सिंह गहलौत, मुकेश पधान, राहुल गहलौत, राजेंद्र बिट्टू, इफितकार बबलू आदि थे।