काशीपुर। बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय की दो छात्राएं कोतवाली पहुंची। उन्हाेंने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से शिकायत कर कहा कि आवास विकास कालोनी में एक युवक खुद को पुलिस कर्मी बताकर उनके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मेसेज भेज रहा है।
इस कारण उन्हें अपना फेसबुक अकाउंट बंद करना पड़ा। बाद में उक्त युवक उसकी सहेली के अकाउंट पर भी अश्लील और धमकी भरे मेसेज भेजने लगा।
विरोध करने पर वह अभद्रता करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।