फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 युवाओं ने थामा ‘हाथ’

विज्ञापन
शक्तिफार्म में कांग्रेस में वापसी करने वाले युवाओं को सम्मानित करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
कांग्रेस के घर वापसी सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के पूर्व नगराध्यक्ष समेत अन्य पार्टियों छोड़कर आए करीब 48 युवा कांग्रेस में फिर शामिल हो गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मालती विश्वास ने युवाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

टैगोर नगर में कांग्रेस की ओर से घर वापसी सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता शिवम विश्वास की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के पूर्व नगराध्यक्ष सुवीर सरकार समेत 48 से अधिक युवाओं ने पुन: कांग्रेस में घर वापसी की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास ने कहा कि भाजपा शासन में गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग त्रस्त हैं। महंगाई चरम पर है।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद एवं सितारगंज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन ने युवाओं को रोजगार देने के लिए सिडकुल की स्थापना की, परंतु भाजपा शासन में सिडकुल से कारखाने पलायन करने को मजबूर हैं। वहां सरताज अहमद, मधुसूदन सरकार, सुरेंद्र सिंह, विपिन खोलिया, सुकुमार चटर्जी, शिवनाथ, नागर मंडल, आन सिंह रावत, ब्रजेन मंडल, आनंद सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें