फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि: विश्वेसरैया भवन में 34 छात्र कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
पंतनगर के विश्वेसरैया में छात्रों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करती मेडिकल टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के विश्वेसरैया भवन छात्रावास में रह रहे 34 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन लापरवाही का आलम यह रहा कि रविवार को छात्रों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने से पूर्व ही अन्य छात्रों के साथ 25 संक्रमित छात्र भी अपने घरों को रवाना हो गए। अब पुलिस प्रशासन ने इन छात्रों के नाम, पते और मोबाइल नंबर लेकर उनके परिजनों सहित वहां कीपुलिस व एलआईयू को उन्हें होम आइसोलेशन में रखने की जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को विश्वेसरैया भवन के एक छात्र एवं गोल्डन जुबिली भवन की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें विवि अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उनकी सैंपलिंग की गई थी। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को पंतनगर पहुंची सीएचसी किच्छा की मेडिकल टीम ने विश्वेसरैया भवन के सभी 214 छात्रों एवं शुक्रवार को गोल्डन जुबिली भवन की सभी 209 छात्राओं के सैंपल लिए। रविवार को विश्वेसरैया भवन के छात्रों की आई रिपोर्ट में 29 छात्रों के संक्रमित मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन विश्वेसरैया भवन पहुंचे एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार और मेडिकल टीम ने पाया कि वहां 20 छात्रों को छोड़कर सभी छात्र शनिवार को ही अपने घरों को चले गए हैं। विवि प्रशासन ने शनिवार को ही 30 अप्रैल तक विवि बंद करने और तत्काल प्रभाव से छात्रों को हॉस्टल खाली करने का फरमान जारी कर दिया था। इसके चलते छात्र घरों को रवाना हो गए थे। रविवार को हॉस्टल में मौजूद छात्रों में केवल चार संक्रमित ही मिले। बाकी छात्रों का मेडिकल टीम ने एक बार फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें पांच और छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन संक्रमित नौ छात्रों को होम आइसोलेशन का प्रमाण पत्र देकर हिदायत दी गई है कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग न करते हुए जब चाहें टैक्सी बुक कराकर अपने घरों में जाकर आइसोलेट हो सकते हैं। तब तक उन्हें छात्रावास के ही अलग-अलग कमरों में आइसोलेट रहने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंतनगर में तीन अन्य प्राध्यापको सहित पांच कर्मियों व दो बाहरी छात्रों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आज आनी है 209 छात्राओं की रिपोर्ट
पंतनगर। गोल्डन जुबिली भवन से 209 छात्राओं के लिए गए सैंपल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट सोमवार को आनी है। शुक्रवार को इन छात्राओं की सैंपलिंग की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं के संक्रमित होने की संभावना है। लापरवाही ऐसी है कि इस छात्रावास की भी सभी छात्राएं शनिवार को हॉस्टल खाली करने का आदेश आने के बाद अपने-अपने घरों को रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें