फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई ने शहर के एक होटल में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने आकर्षक ड्रेसों में मंच पर कैटवॉक किया। इस दौरान जेसीआई के अध्यक्ष जेसी अनिल नागपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जेसीआई एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास बढ़ता है। सचिव मुकेश खन्ना ने कहा कि भविष्य में भी संगठन की ओर से ऐसे आयोजन होंगे। अंत में पुरस्कार वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें