फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचा प्रबंधन नहीं चाहता है कि मिल में यूनियन रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रिचा इंडस्ट्री श्रमिक संगठन व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व इंकलाबी मजदूर केंद्र ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में मिल प्रबंधन पर यूनियन का काम नहीं करने देने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



रविवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कहा गया कि यूनियन का लेबर ठेकेदार से कोई विरोध नहीं है, लेकिन बाहरी तत्व प्रबंधकों के इशारे पर उनके नाम से मजदूरों को धमका कर आतंकित करते हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि कारखानों में मजदूर अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। कारखाने का वातावरण ठीक है। मजदूर कारखाने का उत्पादन गिरने नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन प्रबंधन उत्पादन गिरने का फर्जी प्रचार कर रहा है।

कहा कि प्रबंधकों ने 30 श्रमिकों की जांच कराई थी, जिनमें से सात को गैर कानूनी रूप से निलंबित कर दिया है। यह सभी यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य है। कहा कि पुलिस अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नही हैं। पत्रकार वार्ता में खीमानंद जोशी, शीला शर्मा, यूनियन के महामंत्री योगेश पांडे, मनप्रीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें