फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता व खराब प्रदर्शन पर 12 खिलाड़ी छात्रावास से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य के एकमात्र एथलेटिक्स छात्रावास में खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने और अनुशासनहीनता के चलते 12 खिलाड़ियों को निष्कासित कर दिया है। इनमें से कुछ खिलाड़ी सात साल से छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण ले रहे थे। अब नए खिलाड़ियों से खाली सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित एथलेटिक्स बालक छात्रावास में प्रदेशभर के 25 खिलाड़ी स्प्रिंट (दौड़) लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का प्रशिक्षण ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन अच्छा नहीं होने पर 12 खिलाड़ियों को छात्रावास से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। छात्रावास के वार्डन व कोच हरीश राम ने बताया कि पिछले सात साल से पिथौरागढ़ निवासी खिलाड़ी वॉक रेस और हरिद्वार निवासी खिलाड़ी छह साल से स्प्रिंट का प्रशिक्षण ले रहे थे। बताया कि बागेश्वर, हरिद्वार, चमोली व चंपावत जिले के खिलाड़ियों का भी खेल प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वहीं पिथौरागढ़ के एक और यूएस नगर के तीन खिलाड़ियों को अनुपस्थिति के चलते निष्कासित कर दिया है।
छात्रावास में अब इन 12 खिलाड़ियों से भरी जाएंगी सीटें
रुद्रपुर। एथलेटिक्स खेल छात्रावास में दाखिला पाने के लिए कुछ समय पहले प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इसमें से छात्रावास के लिए हरिद्वार जिले से निखिल कुमार, मंदीप कुमार, सोलित कुमार, प्रणव कुमार, यूएस नगर से प्रवीण पटेल, वंश सिंह विधान, भुवन सिंह बिष्ट, मिहिर जोशी, चमोली जिले से अरुण पांडे, अल्मोड़ा से तुषार मेहरा, नैनीताल से विजय लखेड़ा और शिवांश रावत का चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें