फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन: एक दिन में एक ही बिल अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोषागार की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने से विभिन्न विभागों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। विभागों के निर्माण, क्रय सामग्री सहित अनेक बिल वेबसाइट में अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। कभी तो एक दिन में एक ही बिल अपलोड हो रहा है।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों को भुगतानों के लिए कोषागार की वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल अपलोड करने पड़ते हैं। इसके अलावा बिल की कापी कोषागार को भेजी जाती है। इनमें विभिन्न निर्माण के भुगतान, पेंशन, छात्रवृत्ति, कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, क्रय की गई सामग्रियों का भुगतान बिल शामिल है। हर विभाग को महीने की 20 तारीख तक बिल और इसके बाद तनख्वाह, पेंशन आदि का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होता है।

फरवरी शुरू होते ही कोषागार की वेबसाइट की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि कभी तो स्थिति यह रहती है कि दिनभर में एक भी बिल नहीं बन पाता है। इधर मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल ने बताया कि ट्रेजरी की वेबसाइट काफी धीमी चल रही है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दो महीने काम ज्यादा का भार ज्यादा होने से हर बार वेबसाइट की गति धीमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें