फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन समागम में संगत हुई निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुरानी अनाज मंडी में श्री गुरू सिंह सभा की ओर से सरदार संपूर्ण सिंह की स्मृति में कीर्तन समागम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समागम में पंजाब के अमृतसर से आए भाई गुरू इकबाल सिंह के रागी जत्थे ने ‘घर तां तेरे सब कुछ है क्या नहीं घर तेरे’ प्रसंग पर सत्संग कर संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को भलाई के रास्ते पर चलने और जरूरतमंद की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के गुरुद्वारा नानक दरबार की महिला जत्थे ने भी भजन गाए। नगर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे से गुंजायमान रहा। दशमेश खालसा दल ने संगत के जोड़े का जिम्मा लिया। इस मौके पर गुरुद्वारे में हजारों लोगों ने लंगर छका। समागम का संचालन गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह हंसपाल ने किया। इस दौरान कवलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, जगरूप सिंह, जसवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें