गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और देहरादून के बीच नई ट्रेन ‘शताब्दी स्पेशल’ शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 12 मई से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी।
गर्मियों की छुट्टियों में मसरी घूमने जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे ने देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून के लिए एक नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और रविवार को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 7.40 बजे चलेगी और तीन बजे देहरादून पहुंचेगी।
वहीं, देहरादून से दोपहर 3.35 बजे पर चलकर रात 10.35 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन उप अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि दिल्ली से चलने वाली ट्रेन का नंबर 04053 और देहरादून से चलने वाली ट्रेन का नंबर 04054 होगा। इस ट्रेन में दस एसी कोच होंगे।