फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आए भूचाल के बीच दून पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री

Sat, 19 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजनीतिक में आए भूचाल के बीच केंद्रीय पर्यटन मंत्री देहरादून पहुंच गए है। शुक्रवार देर शाम वह चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। मंत्री के पहुंचने की मीडिया कर्मियों को जैसे ही भनक लगी तो उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर उत्तराखंड आने का उनका क्या मकसद है तो कहा कि वह तो गोरखपुर किसी कार्यक्रम में आए थे और अचानक उत्तराखंड भ्रमण का कार्यक्रम बना लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें राज्य के राजनीतिक उठापटक की कोई जानकारी नहीं है।

प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू स‌हित कई नेता पहुंचे दून: बहरहाल केंद्रीय पर्यटन मंत्री का यह बयान गले के नीचे नहीं उतर रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य की राजनीति में आए भूचाल के बीच राज्य के सभी भाजपा सांसदों के अलावा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, कैलाश विजय वर्गीय समेत कई बड़े नेता देहरादून में है। 
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी जाजू ने तो पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पंत के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्रवाई भी देखी। दोनों नेताओं की सदन में मौजूदगी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें