फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का आतंकः दहाई तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा बांध के पास रविवार को बाघ ने एक श्रमिक को निवाला बना दिया। वन विभाग ने मृतक के परिवार को तीन लाख और सिंचाई विभाग ने ढाई लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन


ये घटना उस वक्त हुई जब रविवार को लगभग एक बजे रामगंगा बांध का ठेकेदार योगेश कुमार कालागढ़ नई कालोनी निवासी श्रमिक रामचरण पुत्र हरभजन सिंह को कार से सैडिल बांध ले जा रहा था।
Trending Videos

कैसे किया बाघ ने हमला

मीरा स्रोत का पुल पार करने के बाद रामचरण कार से जैसे ही उतरा झाड़ी में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

बाघ रामशरण को झाड़ी में खींचने लगा तो योगेश ने शोर मचा दिया। पास से ही गुजर रहे चार युवकों ने भी बाघ को देख तो चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर बाघ भाग गया। घायल रामचरण को रामगंगा बांध अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुआवजे और नौकरी की मांग

कार्यालय के सामने शव रखकर लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सुरक्षा, मुआवजे और नौकरी की मांग की।

मौके पर पहुंचे कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।

वहीं रामगंगा बांध के अधीक्षण अभियंता एनके शर्मा ने भी ढाई लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें