फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख

Sat, 07 Sep 2013 04:48 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर/उधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
'धूम' फिल्म में चोरी के अलग-अलग अंदाज आपको रोमांचित करते हैं, तो यहां भी ऐसे ही शातिराना अंदाज में चोरी हुई है। वारदात से पहले की गई चोर की स्टडी ने उसे मात्र 15 मिनट में 6 लाख रुपये दिलवा दिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड में एक शातिर नाकाबपोश ने गुरुवार रात काशीपुर के पीएनबी के मंडल कार्यालय से सटे एटीएम को गैस कटर से काटकर महज पंद्रह मिनट में 6 लाख रुपये उड़ा लिए।

पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'

बदमाश ने एटीएम काटने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया ताकि वह किसी भी हाल में पकड़ में न आ पाए।

छह महीने से नहीं कोई चौकीदार
छह महीने से एटीएम में कोई चौकीदार भी नहीं था, जिसके संबंध में पुलिस बैंक अधिकारियों को सावधान कर चुकी थी। दो साल पहले भी इस एटीएम पर बदमाशों ने सेंधमारी की थी पर सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


बाजपुर रोड पर द्रोणासागर के सामने पीएनबी की कृषि विकास शाखा है। इसी से सटा मंडल कार्यालय भी है। बैंक परिसर में ही एटीएम लगा हुआ है।

पढें, कानून का ककहरा सीखेंगे बंदी-कैदी

नाकाबपोश एटीएम में दाखिल
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा बजे एक नाकाबपोश एटीएम में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे में कोई स्प्रे छिड़का। इससे कैमरे का लेंस धुंधला हो गया।

फिर गैस कटर के माध्यम से एटीएम तोड़ उसमें रखे लाखों रुपये पार कर दिए। शुक्रवार सुबह बैंक के सफाई कर्मचारी ने एटीएम टूटा देखा तो अधिकारियों को सूचना दी।

एटीएम में 6 लाख रुपये
पीएनबी कृषि विकास शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रफुल्ल रंजन ने बताया कि एटीएम में 6 लाख रुपये से अधिक का कैश था। उनकी सूचना पर सीओ हरीश चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पढें, मेरे पति को सजा दो, अन्यथा दे दूंगी जान

बाद में हल्द्वानी से आई फॉरेंसिक टीम के एमआई कमला कांत और वैज्ञानिक सहायक कुर्बान अली ने घटनास्थल की जांच की और फिंगरप्रिंट लिए। श्री रंजन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बेहद शातिराना है चोरी का अंदाज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महज 15 मिनट में बैंक एटीएम खंगालने से पहले चोर ने सारी जानकारी जुटाई होगी।

सीसीटीवी कैमरे में देखने से पता चलता है कि चोर बेहद शातिर है। उसने अंदर घुसते ही एटीएम का शटर लगा दिया। फिर सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे छिड़क दिया।

पहले ही निकल गया चोर
हालांकि, कुछ देर में ही स्प्रे हट गया। लेकिन तब तक चोर गैस कटर से नोट रखने वाले हिस्से को ही काट कर ले गया।

यह सब महज 15 मिनट में ही हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर एटीएम का सटीक जानकार रहा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें