फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में एक और जल विद्युत परियोजना पर संकट

Sat, 07 Sep 2013 08:57 AM IST
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली के हरसारी गांव के लोगों ने विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना को बंद करने की मांग की है। साथ ही इसके स्थान पर छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


हरसारी गांव के ग्रामीणों ने गांव के समीप टनल साइट पर किसी भी सूरत में विस्फोट नहीं करने देने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को हरसारी गांव में हुई बैठक में ग्रामीण नरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि परियोजना की कार्यदायी संस्था टीएचडीसी की ओर से ग्रामीणों को गुमराह कर परियोजना निर्माण कार्य किया जा रहा है।

पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ टॉप टेन में पहुंची मसूरी की ख्याती

हरसारी गांव के नीचे से भूमिगत टनल का निर्माण कार्य हो रहा है, जिससे गांव में आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल की आपदा से गांव के कई आवासीय भवन रहने लायक नहीं बचे हैं। परियोजना का कार्य अभी मात्र 10 फीसदी हुआ है, जिसे अभी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


कहा गया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर शीघ्र परियोजना को रद्द करने की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर उपेंद्र जोशी, जयंती देवी, दमयंती देवी, जशोदा देवी, सरस्वती देवी, विनता, हेमलता, चक्रधर पोखरियाल, दीपक, शिव प्रसाद, प्रदीप जोशी आदि मौजूद थे।

उप प्रबंधक ने दी तहरीर
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के उप प्रबंधक टीकेंद्र कुमार ने हरसारी गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस चौकी में परियोजना कार्य में व्यवधान पैद करने की तहरीर दी है।

पढ़ें, ये डीएम जरा अलग किस्म के हैं...

हरसारी गांव के नरेंद्र पोखरियाल की ओर से परियोजना निर्माण में बाधा पैदा कर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल रावत ने कहा कि तहरीर के आधार पर उक्त व्यक्ति का सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें