फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यह सरकार एकदम बेकार, आने लायक नहीं उत्तराखंड’

Sun, 23 Jun 2013 12:49 AM IST
देहरादून/अंकित चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूख-प्यास और थकान से बेहाल लेकिन चेहरे पर गुस्से की ज्वालामुखी। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद पुलिस वालों के पास नाम नोट करवाया और बाहर जाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच मीडिया वाले उनके पास पहुंचे तो बिना बोले तीखी नजरों से देखते हुए आगे बढ़ गए। बाहर परिजन टैक्सी लिए इंतजार कर रहे थे।

टैक्सी में बैठने से पहले मीडिया वालों से मुखातिब हुए। कहा कि प्रदेश की सरकार बेकार है। यहां आने लायक नहीं है। चारधाम यात्रा संभालना इसके वश में नहीं है।

यात्रा को सेना के हवाले कर देना चाहिए। इतना कहकर टैक्सी में बैठे और चले गए।

यह थे मेरठ निवासी भीमसेन रस्तोगी। परिवार के साथ बदरीनाथ धाम गए थे। शनिवार को 11 दिन बाद पत्नी माया, बहू नेहा, पोती आयुषी-अन्नू और पोते कृष्णा के साथ दून पहुंचे।
विज्ञापन


बेटा संजय और दो अन्य राहुल एवं निधि अभी वहीं फंसे हैं। बताया कि जिस दिन लौटना था, उसी दिन भारी बारिश से सड़कें तबाह हो गईं।

बिजली न पानी और न ही एक जगह से दूसरी जगह संपर्क करने का साधन बचा। बचाव और व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तलाश की। लेकिन तीन दिन ढूंढने के बाद भी कोई नजर नहीं आया।

जबकि देश के तमाम हिस्सों से हजारों श्रद्धालु फंसे थे। प्रदेश सरकार को चारों धामों में उच्च स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ तैनात करना चाहिए था।
विज्ञापन


आपदा को तो कोई नहीं रोक सकता, लेकिन अधिकारी घटनास्थलों के पास होते तो राहत कार्य समय से पहले शुरू हो जाता।

आपात समय में संपर्क की व्यवस्था होती तो हाल भयावह नहीं होता। मौके पर प्रशासन की जेसीबी तो थी, लेकिन कुछ मीटर सड़क ठीक करने तक के लिए उसके पास डीजल नहीं था।

मजबूर लोगों ने अपनी गाड़ियों से 200 लीटर डीजल निकाल उसे दिया तब जाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें