फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन से युवा पीढ़ी हो रूबरू’

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जनक्रांति के नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर विभिन्न संगठनों ने उनका स्मरण किया। चंबा में श्रीदेव सुमन की मूर्ति और नवनिर्मित पार्क का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन के जीवन से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने की जरूरत है। बादशाहीथौल, सुमन के पैतृक गांव जौल, लंबगांव, नरेंद्रनगर, घनसाली में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार परिसर में स्थित श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर विधायक डा. धन सिंह नेगी, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नमामि बंसल ने माल्यार्पण कर उनकी याद में पौधा रोपा। शहरवासियों ने कारागार में रखी उनकी बेड़ियों के दर्शन किए। चंबा में विधायक निधि से निर्मित श्रीदेव सुमन की मूर्ति और पार्क का विधायक डा. धन सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने लोकार्पण किया। विधायक ने सुमन के परिजन अनिल बडोनी, विनोद बडोनी, जगरनयन बडोनी, मीना बडोनी को सम्मानित किया। उन्होंने पुस्तकालय के लिए 51 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, संजय नेगी, पीयूष उनियाल, नरेंद्र चंद रमोला, बेबी असवाल, सोबनी धनोला, धर्म सिंह रावत, जगदंबा बेलवाल, विशन भंडारी, विजय जड़धारी, शक्ति जोशी, गौरव नेगी, सतेंद्र पुंडीर, बुद्धि सिंह पुंडीर, साब सिंह सजवाण, सोमवारी लाल सकलानी, ईओ एसपी जोशी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, शांति भट्ट, राजेंद्र डोभाल आदि ने सुमन के पैतृक जौल गांव में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया। लंबगांव महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। लंबगांव व्यापार मंडल ने भी श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्राचार्य डा. हितेश जोशी, डा. प्रेम पोखरियाल, डा. शंभू नौटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, विनोद पोखरियाल, राजेश आर्य, जगदीप रावत, डा. भरत राणा, डा. विपिन शर्मा, डा. एसके पांडेय, डा. मयंक, आशीष रावत, प्रदीप रावत, आशीष राणा, जसवीर बिष्ट, मकान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, डा. बीणा जोशी, प्रो. एमएमएस नेगी, डा. आरबी गोदियाल, डा. केसी पेटवाल, डा. यूएस नेगी, डा. एलआर डंगवाल, डा. रविंद्र सिंह, डा. एसके चतुर्वेदी, डा. आलोक यादव, डा. भिवानी बिष्ट, हंसराज बिष्ट, अजय नेगी आदि ने श्रीदेव सुमन की स्मृति में पौधे रोपे। श्रीदेव सुमन नरेंद्रनगर अस्पताल परिसर में सीएमएस डा. अनिल नेगी ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर मरीजों को फल बांटे। शहीद पार्क में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया।
श्रीदेव सुमन की याद में रोपे पौधे
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग/श्रीनगर। श्रीदेव सुमन दिवस पर धन सिंह घरिया के नेतृत्व में जीआईसी गोदली के स्वयंसेवियों की ओर से पाटी गांव के जखवाला तोक में पौधरोपण किया गया। उधर, जीआईसी रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, बसुकेदार, ऊखीमठ, गुप्तकाशी में सुमन को याद किया गया। वहीं श्रीनगर में गढ़वाल विवि की एनएसएस यूनिट की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। वहीं, छात्र संगठन एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा, प्रो. ओके बेलवाल, वैभव सकलानी मौजूद थे। वहीं, डीएसओ ने अलकनंदा पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। संवाद
विभिन्न संगठनों ने किया शहीद को याद
उत्तरकाशी/पुरोला/चिन्यालीसौड़/बड़कोट। एडीएम शीशपाल सिंह व एसपी मणिकां मिश्रा ने श्रीदेव सुमन की याद में पौधे रोपे। श्रीदेव सुमन साहित्य एवं कला स्मृति मंच की पहल पर चिवां के नजदीक वन विभाग के सहयोग से पौधे रोपे गए। एंजेल्स इंटरनेशनल एकेडमी शिवनगर मातली, गोपेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से पौधे रोपे गए। जीआईसी मुस्टिकसौंड़ में प्रधानाचार्य डा. अपर्णा रावत के नेतृत्व में शिक्षकों श्रीदेव सुमन को याद किया। बड़कोट में राजेंद्र सिंह रावत कॉलेज में श्रमदान, व्याख्यान माला, सुमन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उधर, बर्फियालाल जुवांठा कॉलेज पुरोला में प्राचार्य डा. गणेश प्रसाद रतूड़ी व छात्रों ने पौधे रोपे। इस मौके पर डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीओ हीरालाल बिजल्वाण, सुमन मंच के अध्यक्ष नागेंद्र थपलियाल, शैलेंद्र नौटियाल, कुसुम उनियाल, पमिता उनियाल, गजेंद्र मटूड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें