फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस और रिंगाल की पौध क्षतिग्रस्त करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के मोलधार वन पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह कोहली ने बांस और रिंगाल की पौध को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बांस एवं रेशा विकास परिषद देहरादून के माध्यम से गांव में करीब एक हजार बांस के पौधे और तारबाड़ की थी, लेकिन ग्राम प्रधान ने पौधों और तारबाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके चलते उन्हें नुकसान हुआ है। कहा कि उन्होंने बांस को स्वरोजगार का जरिए बनाने के लिए पौधे लगाए थे। बावजूद उन्हें नष्ट किया गया है। इस संबंध में थत्यूड़ थाने में भी तहरीर दी है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने डीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें