फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा पुलिस लाइन में योग शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 15 दिवसीय योग शिविर का एसएसपी तृप्ति भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग शिविर से पुलिस कर्मियों के साथ ही उनके परिजन और आम लोग भी लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए टिहरी पुलिस के फेसबुक पेज पर योग शिविर का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक योग गुरु डा. अमृतराज योग से निरोग रहने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बताया गया कि इस दौरान कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी कुछ प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो सवाल का समाधान पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़कर शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्तर पर शुद्धता एवं स्वास्थ्य में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने पुलिस के जवानों को विभिन्न आसन और प्राणायाम मुद्राओं का भी अभ्यास कराया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, सीओ महेश चंद्र बिंजोला और आरआई आनंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें