फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साइबर ठगी में वांछित आरोपी को अलीगढ़ (यूपी) से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से दोस्ती कर उनके खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि अभियुक्त ने मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सूरज सिंह नेगी निवासी ढालवाला से मोबाइल पर दोस्ती की। उसके कुछ दिन बाद ही उसके बचत खाते की जानकारी लेकर उसके खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर अलीगढ़ से साइबर ठग मनोज सिंह जाटव (25) निवासी ग्राम साथीनी, पट्टी करौली थाना इगलास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, ढ़ालवाला चौकी प्रभारी साइबर शाखा एसआई आशीष कुमार और शशांक तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें