फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने आहर भत्ता देने, ग्रेड बढ़ाने और उद्यान विभाग में माली की भांति पदोन्नति की मांग को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष मंगल लाल आर्य के नेतृत्व में कर्मियों ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर सीएमओ कार्यालय के बाहर 10 से 12 बजे तक सांकेतिक धरना देकर कार्यबहिष्कार किया। कहा कि कर्मचारी लंबे समय से आहर भत्ता, 2400 ग्रेड पे का लाभ देने, उद्यान विभाग के माली की भांति पदोन्नति देने समेत लंबित समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर भगवती भद्री, आनंद मोहन उनियाल, कृष्णा मिस्त्री, मणी लाल, प्रदीप लाल, उम्मेद रावत, सुबोध बहुखंडी, मनोज कुमार और माला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें