फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाका बाजार और गांव के समीप शराब की दुकान शिफ्ट करने पर भड़की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेश्वर-चाका मार्ग से अंग्रेजी शराब की दुकान को बाजार और चाका गांव के समीप शिफ्ट करने पर महिलाएं भड़क उठीं। राजस्व निरीक्षक की चौकी पहुंचकर महिलाओं ने गांव के समीप शराब की दुकान खोलने पर आक्रोश जताया। कहा कि यदि शराब की दुकान बाजार और गांव के समीप खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में राजस्व निरीक्षक के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजकर शराब की दुकान को यथावत रखने की मांग की गई।
विज्ञापन

बाजार और आम बस्ती से हट कर चाका-कोटेश्वर रोड पर पहले से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित हो रही है। राजस्व निरीक्षक की चौकी पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि अंग्रेजी शराब की दुकान को अब चाका बाजार और गांव के समीप संचालित करने की तैयारी है। दुकान खोलने के लिए गांव के समीप कमरा किराये पर लिया गया है। कहा कि बाजार और गांव के समीप शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। पहले भी विरोध के बावजूद प्रशासन ने जबरन चाका-कोटेश्वर मार्ग पर दुकान खोली है। क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने के बाद लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा ने कहा कि वे इस मामले में एसडीएम को अवगत कराएंगे। वर्तमान स्थान पर ही शराब की दुकान संचालित होती रहेगी। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश बंठवाण, मकान सिंह चौहान, देवेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, आशा देवी, शर्मिला, प्रियंका, कुसुम, बीना, प्रभा देवी, रमा देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें