फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुरु कैलापीर से की सुख-समृद्धि की कामना

Wed, 04 Dec 2024 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेले में ग्रामीणों और मंदिर समिति के लोगों ने गुरु कैलापीर देवता और बाबा बूढ़ाकेदार की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति ने बैठक कर आगामी वर्ष में होने वाले मेले को और भव्य रूप देने का एलान किया।
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मंदिर समिति द्वारा मेले को भव्य रूप देने का हर संभव प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई और अगस्त में धर्मगंगा और बालगंगा नदी में आपदा आने से बूढ़ाकेदार धाम को काफी नुकसान हुआ है। सरकार आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को ठीक करने के काम में लगी है।
धर्मगंगा और बालगंगा नदी के किनारों पर तटबंध बनाने का काम चल रहा है। कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष गुरु कैलापीर मेले को और भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न विभागों द्वारा मेले में सहयोग करने पर उनका आभार जताया है। दूर दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने मेले में खरीदारी की। बैठक में धीरेंद्र नौटियाल, जयप्रकाश राणा, उपेंद्र सेमवाल, शंभू शरण रतूड़ी, राममोहन बहुगुणा, सत्य प्रसाद सेमवाल, चंद्रवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें