फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंकों की जगह मिलेगा ग्रेड

Wed, 26 Oct 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन राज्य विवि ने च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएससी) लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी है।  सिस्टम शुरू करने से पहले उसमें आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला कराई गई, जिसमें विवि से संबद्ध कालेजों के प्राचार्य और निदेशकों को सीबीसीएससी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि में सीबीसीएससी पर आयोजित कार्यशाला में यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम लागू किए जाने की जानकारी दी गई है। सिस्टम लागू होते ही मूल्यांकन करने की जगह ग्रेडिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा। सिस्टम के तहत छात्र-छात्राओं को हर सेमेस्टर में कुछ क्रेडिट अर्न करने होंगे। क्रेडिट हर छात्र-छात्राओं को अटेंड की जाने वाली क्लास के घंटों के हिसाब से मिलेंगे। प्रत्येक विषय में अपने-अपने क्रेडिट निर्धारित होंगे।

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि विवि में 2017-18 से च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम लागू किया जाएगा। सिस्टम के आधार पर ही मार्किंग की जगह ग्रेड दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ए, बी, सी आदि ग्रेड मिलेंगे।
विज्ञापन


डा. एसएस रावत ने सीबीसीएससी को लागू करने में आ रही दिक्कतें बताई। इस मौके पर कुलसचिव डा. एसएस रावत, डा. ओपी सती, दिनेश चंद्रा, विमल मिश्र, डा. सुरेखा डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें