फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कद्दूखाल में वाहन पार्किंग के लिए करना होगा इंतजार

Mon, 13 May 2024 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कद्दूखाल में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। कद्दूखाल के निकट कालावन तेगना के समीप पार्किंग निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, लेकिन शासनस्तर से अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कद्दूखाल बाजार सुरकंडा देवी मंदिर जाने का मुख्य स्टेशन है। वहां से पैदल और रोपवे से मंदिर तक पहुंचा जाता है, लेकिन वहां पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। इस कारण वहां जाम की समस्या बनी रहती है। जब से रोपवे सेवा शुरू हुई है, उसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा होने के साथ ही जाम की समस्या भी बढ़ने लगी है।
स्थानीय व्यापारी दिनेश कोहली का कहना है कि वीकेंड, नवरात्र और गंगा दशहरे के अलावा अन्य दिनों भी दर्शनार्थियों की खूब भीड़ जुटती है, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोग मजबूरन सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। जगह नहीं मिलने पर लोगों को एक किमी दूर तक कार पार्किंग करनी पड़ती है। कद्दूखाल में कई बार जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन



कद्दूखाल के निकट कालावन तेगना के समीप पार्किग निर्माण के लिए सिविल भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस वित्तीय वर्ष में पार्किंग की स्वीकृति मिल सकती है। कद्दूखाल में जाम न लगे इसके लिए पुलिस को नियमित रूप से व्यवस्था बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

- मंजू राजपूत, एसडीएम धनोल्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें