फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जाखधार-घनसाली सड़क का नहीं हो पाया चौड़ीकरण

Thu, 18 Jun 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बढ़ जाती है लोगों की परेशानी
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जाखधार-घनसाली सड़क का वर्षों बाद भी चौड़ीकारण कार्य नहीं हो पाया है जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को वाहनों की आवाजाही के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जाखधार-घनसाली 20 किलोमीटर सड़क भिलंगना ब्लॉक के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को जोड़ती है। टिहरी बांध के निर्माण के दौरान इस सड़क का निर्माण किया गया था। इससे पूर्व पुरानी टिहरी से सिमलासू कस्बे होते हुए सड़क घनसाली कस्बे को जोड़ती थी। टिहरी बांध बनने के बाद भिलंगना नदी पर झील बनने के बाद पुरानी टिहरी- सिमलासू सड़क झील में डूब गई। तीन दर्शक पूर्व बनी जाखधार-घनसाली सड़क को अब चौड़ीकरण का इंतजार है।
विज्ञापन

जाखधार और घनसाली के बीच सड़क के किनारे कई जगहों पर छोटे-छोटे कस्बों भी विकसित हो गए हैं। सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से यात्रा सीजन में वाहनों की संख्या अधिक बढ़ जाती है जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोग लंबे समय सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जाखधार-घनसाली सड़क का यातायात परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद यदि मानकों के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पड़ती है तो प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।
-डीसी नौटियाल, अधिशासी अभियंता घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें