फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पाइप लाइनों के लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
नरेंद्रनगर में सड़क पर बिखरा पड़ा नगर पालिका का निष्प्रोज्य समान। संवाद।
विज्ञापन
सड़क किनारे नगर पालिका का निष्प्रयोजित सामान डंप होने से आवागमन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

जल संस्थान और नगर पालिका की उदासीनता लोगों पर पड़ रही भारी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जल संस्थान व नगर पालिका की उदासीनता स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी से सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पालिका ने अपना निष्प्रयोजित सामान स्टोर में रखने के बजाय सड़क किनारे डंप किया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
मुख्य बाजार से पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय को जाने वाले हल्का वाहन मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी लीकेज हो रहा है। पाइप लाइनों से रिसाव होने से सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं। नगर क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। रामलीला मैदान से सहकारी बैंक होते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार के आवास व कार्यालय को जाने वाले सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद चमोली का कहना है कि उपभोक्ता बार-बार अपनी पेयजल लाइनों को छेड़ते हैं, जिससे लीकेज की समस्या बढ़ रही है। नगर पालिका के ईओ प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि सड़क पर पड़े निष्प्रयोजित सामान को शीघ्र ही वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें