फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना पर लगाया छावनी से होकर जाने वाला रास्ता बंद करने का आरोप
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। शहर के आसपास के छह गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की मरम्मत को लेकर सेना और ग्रामीणों के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। ग्रामीणों ने विरोध में तहसील परिसर में धरना देकर समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। कहा कि दशकों से ग्रामीण सेना छावनी से होकर गुजरने वाले मार्ग पर आवागमन करते हैं, लेकिन दो साल से ग्रामीणों को आवागमन को लेकर परेशान किया जा रहा है। खस्ताहाल बने मोटर मार्ग की मरम्मत भी नहीं होने दी जा रही है।
शनिवार को डौंर, तलाई,ओणी, कोडार, बखरियाणा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सेना की हठधर्मिता के कारण उन्हें खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कहा कि छावनी से होकर जाने वाले मोटर मार्ग और पैदल मार्ग की सेना मरम्मत नहीं होना दे रही है। सेना कई बार ग्रामीणों को पैदल रास्ते से आना-जाना रोक देती है। पशुओं के चुगना करने से भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को चारापत्ती से लेने से भी रोका जाता है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष केसर सिंह पुंडीर, महामंत्री जगमोहन सिंह ने कहा कि करीब ढाई साल से यह समस्या बनी हुई है। कहा कि ग्रामीण जिला प्रशासन से लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को भी समस्याओं को अवगत करा चुके। एसडीएम भी अपने स्तर पर समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। धरना देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सूरत सिंह आर्य, विक्रम सिंह पुंडीर, हुजूरबा हुसैन, विजय सिंह, बलवंत सिंह, विक्रम कैंतुरा, संजय सिंह, सोनू, मनवीर, सेवकराम, गोपाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें