फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए जोर पकड़ने लगा ग्रामीणों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलाना पट्टी में कालाबन तेगना-कद्दूखाल पांच किमी मोटर मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आस-पास गांव के लोगों ने भी कद्दूखाल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

कालाबन-तेगना पांच किमी सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कद्दूखाल में बुधवार से बेमियादी धरना शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है, कि वह वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। दूसरे दिन कालाबन की प्रधान ममता दंदेला,मंजगांव की प्रधान बीना देवी, सोनी, पिंगला देवी, रोशनी देवी और सुनीता राणा क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में सुरेश डबरियाल,भरत सिंह भरगाईं, पूरण सिंह, शेर सिंह, प्रवीन सकलानी, सब्बल सिंह, शीशराम उनियाल, राजेंद्र प्रसाद उनियाल, प्रेमसिंह दंदेला, राजपाल सिंह कंडारी, जयपाल सिंह कंडारी, कप्तान सिंह कंडारी, रविंद्र सिंह कंडारी, रघुवीर ङ्क्षसह, पवन सिंह, अमित कंडारी, मनमोहन सिंह नकोटी और सौरभ आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें