घनसाली के कोठार गांव सड़क पहुंचने पर खुशी व्यक्त करते ग्रामीण।
- फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना ब्लॉक के कोठार गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और निर्माण कार्य में लगे पीएमजीएसवाई कर्मियों, ठेकेदार, श्रमिकों का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया।
कोठार गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क न होने पर ग्रामीण दो किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचे थे। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और विधायक शक्ति लाल शाह के प्रयास से चार किमी मार्ग पीएमजीएसवाई से स्वीकृत हुआ था। जून 2021 में विधायक शाह ने मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ कर तत्काल काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। बुधवार को पीएमजीएसवाई ने गांव तक सड़क कटिंग कार्य पूरा कर दिया है। बुधवार को गांव में जेसीबी पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में लगे लोगों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रधान दीपक पैन्यूली, भगत सिंह रावत, विजय, नंदलाल, मोहनलाल आदि ने कहा कि गांव तक सड़क पहुंचने का सपना पूरा हो गया है। अब ग्रामीण वाहनों से गांव पहुंच सकते हैं। इस मौके पर रामकृष्ण सेमवाल, इंद्रदेव नवानी, अमरदेव उनियाल, जगदंबा देवी, उषादेवी, मीनादेवी, भामादेवी, सुरेशी देवी, हरि शाह, सुशील, शैलेंद्री देवी, सुरजा देवी, शिवी देवी, देवानंद भद्री, अब्बल शाह, नवीन, राहुल और भगीरथ मौजूद थे।