फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी नहीं होने दिया ऑल वेदर रोड का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लाक में चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढिक्यारा गाड में चल रहे ऑल वेदर रोड का काम दूसरे भी शुरू नहीं हो पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने नहर निर्माण को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिलने पर कड़ा रोष जताते हुए बीआरओ और कार्यदायी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर का काम शुरू होने के दौरान सड़क किनारे दबाए गए खांड-बिड़कोट की नहर के पाइप उखाड़ दिए गए थे। तब से ही ग्रामीण एक किमी नहर बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब काम पूरा होने वाला है, बावजूद नहर बनाने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की सैकड़ों नाली खेती बंजर पड़ी हुई है। नहर निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को दूसरे दिन भी ढिक्यारा गाड जा धमके और काम बंद करा दिया। गांव के बलदेव सिंह कुमाईं ने बताया कि ऑल वेदर रोड का काम बंद होने की सूचना मिलने पर तहसीलदार किशन सिंह महंत ने आज बुधवार को बीआरओ के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बीआरओ से बातचीत के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। काम बंद कराने वालों में प्रधान चतर सिंह चौहान, बलदेव कुमाईं, दिनेश कुमाईं, युद्धवीर कुमाईं, चतर लाल, रूपराम, सुरेंद्र कुमाईं और बचन सिंह चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें