नौगांव (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ नौगांव ब्लॉक के चुनाव में विजेंद्र लाल विश्वकर्मा दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। मतदान प्रकिया से हुए चुनाव में विजेंद्र लाल विश्वकर्मा अध्यक्ष, प्रताप सिंह राणा मंत्री और पुष्पा रमोला कोषाध्यक्ष चुनी गई।
शनिवार को ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में उक्त तीनों पदों के लिए शिक्षकों ने मतदान किया। पर्यवेक्षक सुरेंद्र चौहान, जयवीर सिंह राणा और चुनाव अधिकारी विनोद रतूड़ी और विजेंद्र पंवार की देखरेख में हुए मतदान का परिणाम रात को घोषित किया गया। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के अलावा नवीन कार्यकरणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जिनमें ललित पंवार, अनिता चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रसन्ना डोभाल संयुक्त मंत्री, डॉ. जगदीश रावत, लक्ष्मी प्रसाद उप मंत्री ,शूरवीर सिंह, बाबूलाल, रोशन प्रसाद, खुशाल सिंह उपाध्यक्ष, नीलम नेगी, जोगी लाल, बचन लाल, सकल चन्द संगठन मंत्री, सीमा शाह, केवल सिंह, वीरेन्द्र पंवार, मनवीर रावत प्रचार मंत्री और हरिलाल को लेखाकार चुना गया। अधिवेशन में जनपदीय अध्यक्ष उदय सिंह बिष्ठ, मंत्री जयदेव राणा, मोहित सिंह, विजयराज असवाल, विजया रावत, सुचिता पंवार आदि जनपदीय पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद