फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वाहनों के पहिये रहे जाम, लोग दिनभर रहे परेशान

Wed, 29 Oct 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
चंबा में जीप-टैक्सी यूनियन से जुडे़ लोग मांगों को लेकर प्रदर्शन करते। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
निजी वाहन चालकों से लिफ्ट मांगते रहे लोग, वाहनों के लिए भटकते रहे दिनभर
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी/ थत्यूड़/ लंबगांव। टिहरी जिले में सवारी और मालवाहक वाहनों के पहिये दिनभर जाम रहे। वाहनों का संचालन नहीं होने से लोगों को आवाजाही में भारी पेरशानी उठानी पड़ी। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई लोग निजी वाहन चालकों से लिफ्ट मांगते दिखे। इधर, टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से लंबित मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की।

बस, टैक्सी-मैक्सी सावरी वाहनों और ट्रकों की हड़ताल के कारण लोग दिनभर वाहनों का इंतजार करते रहे। नई टिहरी चौराहे पर बसों का इंतजार करते विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से उत्तरकाशी पहुंचना है लेकिन तीन घंटे से लोग वाहन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें हड़ताल के बारे में मालूम नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया उन्हें मजबूरी में होटल में कमरा लेकर अब यही रुकना पड़ रहा है। बचन सिंह, साक्षी देवी, राजमती देवी ने बताया उन्हें चंबा जाना है। दो घंटे से अधिक समय तक वे वाहन के इंतजार में खड़े हैं लेकिन नहीं मिल रही है। कोई निजी वाहन चालक भी लिफ्ट नहीं दे रहा है। थत्यूड़ क्षेत्र में सवारी वाहनों का संचालन न होने के कारण लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

चंबा में नई टिहरी, घनसाली, ऋषिकेश, उत्तरकाशी व अन्य जगहों को जाने वाले यात्री दिनभर वाहनों के इंतजार में खड़े रहे। इधर लंबागांव क्षेत्र में सवारी वाहनों का संचालन ठप रहने से इधर-उधर जाने वाले लोगों को परेशान रहे। चंबा और थत्यूड़ में टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र मांगों पर ठोस कार्यवाही की मांग की। चंबा-नई टिहरी व जय मां संतोषी वेलफेयर एसोसिएशन टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उत्तम सिंह तड़ियाल और संजय गौड़ ने कहा कि हड़ताल सरकार को चेताने के लिए है। यदि शीघ्र उनकी सभी मांगे नहीं मानी जाती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बलवीर पुंडीर, बलवंत रमोला, आशाराम डबराल, काशीराम जुयाल, विरेंद्र नेगी, प्रवीण पंवार राजवीर नेगी, सज्जन सिहं चौहान, सुरेश मनवाल, अमिताभ सिंह, आनंद सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें