फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार करोड़ 47 लाख से बनेगी वाहन पार्किंग

विज्ञापन
नई टिहरी के बौराड़ी में कुदाल चलाकर पार्किंग निर्माण का शुभारंभ करते विधायक डा.धन सिंह नेगी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल जिला अस्पताल बौराड़ी के समीप आखिरकार पार्किंग निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब चार करोड़ 47 लाख की लागत से एक साल में पार्किंग का निर्माण पूरा करवाया जाएगा। अब उम्मीद है कि अस्पताल के समीप पार्किंग निर्माण होने से जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। अभी तक अस्पताल में पार्किंग न होने के कारण एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहनों को पार्किंग के लिए परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को बौराड़ी में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने पूजा-अर्चना कर पार्किंग निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लंबे समय से पार्किंग की मांग की जा रही थी, लेकिन भूमि चयन के कारण देरी हुई। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में बांध विस्थापितों-प्रभावितों के कब्जे वाले एक्स्ट्रा स्पेस का भी जीओ जारी हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विधिक परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। पेयजल निगम के परियोजना निदेशक आरएस गुप्ता ने बताया कि 1200 वर्ग मीटर पर बनने वाली पार्किंग में करीब चार दर्जन वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवराज सजवाण, सभासद उर्मिला राणा, सरला नेगी, डीसीबी के निदेश नरेश नेगी, दीवान सिंह नेगी, दारा सिंह और गोपीराम चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें