फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से है गंगा की पहचान: चिदानंद

Wed, 13 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी में नगर पंचायत की ओर से बैशाखी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद स्वामी ने किया। नगर पंचायत की ओर से आयोजित महोत्सव में क्षेत्रवासियों को स्वच्छता संकल्प दिलाते हुए मुनि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड से ही गंगा की पहचान है। इसलिए इसकी स्वच्छता यहां कि वासियों को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन की ओर से क्षेत्र के 100 विद्यालयों में सोलर पेयजल सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं उनके साथ 14 देशों से आए विदेशियों ने भगवान राम और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी।

महोत्सव में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नवरात्रों पर देवी स्तुति से हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण, जै जै गंगे आदि भक्तिपूर्ण गानों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। गढ़वाली हास्य कलाकार घन्नानंद ने लोगों को चुटकुलों से खूब गु़दगुदाया। अनिल बिष्ट ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, विकास ध्यानी, विद्यार्थी पालीवाल, अनूसूया मिश्रा, कृष्णा, श्याम लाल पंचपुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें