जौनपुर में फूल्यात पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने ठेस्या देवता की पूजा-अर्चना कर टेसू के फूलों की होली खेली। उन्होंने मिठे पकवान बनाकर ग्रामीणों के वितरित किए। वैशाखी की संक्रांति का पर्व जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया। चैत्र माह की संक्रांति से शुरू हुए फूल्यात पर्व की एक माह बाद विदाई ठेस्या देवता के पूजन के साथ हुई।
बच्चों ने गांव के समीप ठेस्या देवता की पूजा की। इस दौरान बच्चों ने ठेस्या देवता का घर बनाया व दही, दूध, चावलों से बनाई गई पापड़ी चढ़ाई। इस मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर टेसू के फूलों से होली खेलकर गांव के खुशहाली की कामना की गई।