उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव आयोग की ओर से पार्टी को दिया गया चुनाव चिह्न लॉच किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 10 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बुधवार को केंद्रीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जनसभा में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम उत्तराखंड के विकास, विश्वास और आशाओं का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के चुनाव में जनता ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा तो उसके परिणाम स्वरूप टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के साथ ही सुरसिंह धार में नर्सिंग कालेज, नई टिहरी में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, आईटीआई और पॉलिटेक्नीक कालेज खोले। कार्यक्रम में करीब 70 से अधिक लोगों ने उजपा का दामन थामा।
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, कनक धनै, प्रताप गुसाईं, शकुंतला नेगी, ओम अरोड़ा, गुरमुख सिंह, आनंदी नेगी, विक्रम कठैत, विनोद सजवाण, निर्मला बिष्ट, अनीता थपलियाल, करम सिंह तोपवाल, योगेश पाल, दिनेश थपलियाल, जितेंद्र सजवाण, टीकम चौहान, धनवीर पुरसोड़ा और पदम नेगी मौजूद थे।