फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड़ देने को लेकर उपजे विवाद में ट्रक चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
चंबा-धरासू हाईवे का निरीक्षण करते एडीएम रामजी शरण शर्मा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
ऋषिकेश-चंबा-धरासू पर ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी डीसीआईपीएल (धर्मराज कंपनी) के कर्मियों पर एक स्थानीय ट्रक चालक ने मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट की घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। ड्राइवर के समर्थन में स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना देते हुए आधा घंटे तक जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क कटिंग में लगे कर्मी स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे कोटी डोभालों के निवासी चालक ओम प्रकाश रसोई गैस का ट्रक लेकर ऋषिकेश से मैंडखाल की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक ने रत्नोगाड के पास काम कर रही पोकलैंड मशीन के चालक से साइड मांगी। साइड देने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद उतना बढ़ गया कि पोकलैंड चालक और उसके साथियों ने ट्रक चालक ओम प्रकाश के साथ मारपीट कर दी। इसमें ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल ओमप्रकाश को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवा कर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मियों को खरीखोटी सुनाई। इस बीच हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जाम में फंस गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेशचंद बिंजोला मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को आप बीती सुनाते हुए कहा कि सड़क कटिंग में लगे कर्मी आए दिन स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता करते रहते हैं। कहा कि आरोपियों ने चालक से मारपीट कर ट्रक में तोड़फोड़ की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन रावत ने कहा कि कई बार कंपनी के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कर्मी अपनी हरकतों में सुधार नहीं ला रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी कांडीखाल लाई। एएसपी राजन सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। कहा कि जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें