घनसाली (टिहरी)। नशा मुक्ति के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले समाज सेवी स्व़ चंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज घनसाली में स्व़ चंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भाजपा नेता आनंद बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भिलंगना ब्लॉक के गांव-गांव जाकर बिष्ट ने पूरे जीवन लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। वक्ताओं ने स्व़ बिष्ट के जीवन के संघर्ष की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर चतर सिंह रमोला, राजपाल नेगी, कीर्तन पंवार, नत्थी रावत, उज्ज्वल पंवार, ममता नौटियाल, डॉ़ आरबी सिंह, अधिवक्ता लोकेंद्र दत्त जोशी, मालचंद बिष्ट को नशा मुक्ति करवाने पर सम्मानित किया गया। संवाद