फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रतापनगर प्रथम और द्वितीय मंडल की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। बैठक में पहुंचे प्रदेश सह संयोजक आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते अच्छा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को लंबगांव मे आयोजित प्रतापनगर प्रथम और द्वितीय मंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश सह संयोजक कोठारी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेममवाल और संजय पैन्यूली ने कहा कि बूथ प्रबंधन से ही भाजपा को दोबारा सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री के जन संपर्क अधिकारी भजराम पंवार ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां का बखान घर-घर किया जाए। बैठक में विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी, विस्तारक राजेंद्र व्यास, जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, जिला मंत्री भान सिंह नेगी, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली, रोशन रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें