फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक खेलों में महारथ हासिल करने का इंतजार होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर एडवेंचर में भविष्य बनाने की राह ताक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आईटीबीपी एशिया के सबसे ऊंचे टिहरी बांध की झील में जल्द ही साहसिक खेलों का विधिवत प्रशिक्षण शुरू कराने जा रही है। झील में युवाओं को कयाकिंग, कनोईंग और रोईंग का बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शुरू करने के लिए आईटीबीपी के स्तर पर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध की झील को वाटर एडवेंचर का हब बनाने के लिए 20 करोड़ की लागत से साहसिक खेल अकादमी का निर्माण किया गया है। साहसिक खेल अकादमी में छात्रावास, ऑडिटोरियम आदि निर्माण किया है। अकादमी में वाटर एडवेंचर कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने बीते 16 अप्रैल को आईटीबीपी को सौंप दिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण आईटीबीपी एक बैंच को ही इस अवधि में प्रशिक्षण दे पाई। कयाकिंग, कनोईंग और रोईंग कोर्स शुरू होंगे। प्रशिक्षण शुरू होने से युवाओं को झील में साहसिक खेलों की गतिविधियां सीखने का मौका मिलेगा। साहसिक पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स के नाम पर झील में अब तक सिर्फ 99 बोटों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें